Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मुण्डेरवा चीनी मिल में पेराई बंद होने से भड़के किसान, शुरू किया धरना

बस्ती – किसानों का गन्ना खेतों में खड़ा है और मुण्डेरवा चीनी मिल ने 14 मार्च की रात्रि से पेराई बंद कर दिया। इसके विरोध में मुण्डेरवा गन्ना समिति के निवर्तमान चेयरमैन एवं भारतीय किसान यूनियन के नेता दीवानचन्द पटेल के नेतृत्व में गन्ना किसानों, भाकियू पदाधिकारियों ने गन्ना समिति के परिसर में धरना शुरू कर दिया। दीवानचन्द पटेल ने बताया कि इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था, उन्होने आश्वासन दिया था कि जब तक खेत में गन्ना खड़ा है चीनी मिल चलवाया जायेगा किन्तु मिल प्रशासन ने 14 मार्च को ही मिल बंद कर दिया। बताया कि मिल गेट के सामने बड़ी संख्या में किसान गन्ना लेकर खड़े हैं किन्तु उसकी तौल नहीं हो रही है। बताया कि गन्ना समिति मुण्डेरवा के सचिव रमेश सिंह ने मुण्डेरवा थाने में चीनी मिल के प्रधानप्रबंधक सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये तहरीर दिया है। दिवान चंद पटेल ने कहा कि यदि मिल में पेराई शुरू कराकर गन्ना तौल न हुआ तो गन्ना किसान मिल प्रबंधनतंत्र के खिलाफ आर-पार का संघर्ष करेंगे ।
गन्ना समिति मुण्डेरवा के परिसर में चल रहे धरने में मुख्य रूप से सुभाष चन्द्र किसान, रामनवल, भारतेन्दु सिंह, जयराम चौधरी, अनूप चौधरी, रामकेवल, रामा यादव, नाटे बाबू, घनश्याम, दीनदयाल, शोभाराम ठाकुर, घनश्याम चौधरी, परमात्मा प्रसाद के साथ अनिकेश पाण्डेय के साथ ही क्षेत्रीय गन्ना किसान, भाकियू पदाधिकारी शामिल रहे।