Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पात्र पाये गए दिव्यांगजन की होगी निःशुल्क सर्जरी

बस्ती – जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अपील किया है कि दिव्यांगजन जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम है और उनका पैर टेढा-मेढा है वे बिना कुछ खाये हुए गुरूवार 18 मार्च को जिला अस्पताल आकर अपना परीक्षण करा सकते है। पात्र पाये जाने पर उनकी भी निःशुल्क सर्जरी करायी जायेंगी। वे करेक्टिव सर्जरी शिविर का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होने कहा कि शिविर के पहले दिन कुल कुल 382 दिव्यांग आये, जिसमें से सर्जरी हेतु 56 पात्र पाये गये। 82 का दिव्याग सर्टिफिकेट बनाया गया।जिलाधिकारी ने शिविर में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया तथा दिव्यांगजन व्यक्तियों को आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएमओ डाॅ0 सीके वर्मा, डाॅ0 रामप्रकाश, डाॅ0 फखरेयार हुसैन, तहसीलदार पवन जायसवाल तथा चैकी प्रभारी ने शिविर में व्यवस्था सभाला। प्रभारी सीएमएस डाॅ0 रामप्रकाश द्वारा 04 टेबल लगाकर आये हुए दिव्यागंजनों का पंजीकरण कराया गया। दिव्यांगता की पहचान के लिए दिव्यांग कल्याण बोर्ड का गठन किया गया था, जिसमें डाॅ0 रामचन्द्र, डाॅ0 एनपी सिंह, डाॅ0 समीम खान, श्रीमती संगीता यादव, कल्पना राव, अब्दुल अदीम अंसारी तैनात रहे तथा उन्होने जाॅच कर प्रमाण पत्र जारी किया।उप निदेशक दिव्यांगजन अनूप कुमार सिंह ने बताया कि सोसाइटी फार पोलियों सर्जरी एण्ड केयर फार डिसेबिल्ड, दिल्ली संस्था द्वारा करेक्टिव सर्जरी की जायेंगी, इसमें डाॅ0 अरूण जैन, डाॅ0 मंगला (एनिस्थिस्ट) के अलावा 08 सदस्यी पैरामेडिकल स्टाफ सामिल है इनके द्वारा आज पात्र पाये गये 56 दिव्यांग की सर्जरी गुरूवार को की जायेंगी। गुरूवार को शिविर में जाॅच के बाद पात्र पाये गये दिव्यांग की सर्जरी 19 तारीख को इसी टीम द्वारा की जायेंगी। एक दिन जिला अस्पताल में रोक कर इन सभी मरीजो को छुट्टी दे दी जायेंगी। संस्था द्वारा इसके बाद 15-15 दिन पर चार बार टीम भेजकर इन मरीजो की जाॅच करके फालोअप किया जायेंगा। उन्होने मरीजो से अनुरोध किया कि वे टीम द्वारा बताये गये निर्देशो का पालन करें। किसी प्रकार की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टरों से अभिभावक सम्पर्क कर सकते है।