Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

1.13 लाख लोगों ने लगवाया कोविड का टीका

बस्ती। जिले में अब तक 1.13 लाख लोगों ने कोविड के टीके की पहली डोज लगवा ली है। 16 जनवरी से जिले में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ है। इस समय सीनियर सिटीजन व 45 साल की उम्र पार कर चुके लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि 1.13 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

इसमें 20 हजार ऐसे लाभार्थी हैं, जिन्होंने टीके की दूसरी डोज भी लगवा ली है। जिले में कोविशील्ड व कोवैक्सीन दोनों तरह का टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर को मात देने के लिए  कोविड की जांच का दायरा बढ़ाया गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच कर जो लोग पॉजिटिव मिलते हैं, उनका इलाज कराया जा रहा है। इसके साथ ही टीकाकरण पर भी विभाग का विशेष जोर है। इस समय मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पताल, एडिशनल पीएचसी के साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर भी टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

जिन लोगों की उम्र 45 साल हो चुकी है, उन्हें टीका लगाया जा रहा है। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगाने का समय निर्धारित है। लोग अपना आधार कार्ड लेकर टीकाकरण केंद्र पर आएं तथा पंजीकरण कराकर टीका लगवाएं। टीका लगवाने के बाद टीकाकरण कार्ड का प्रमाण पत्र लेना न भूले। जिस टीके की पहली डोज लगी है, उसी टीके की दूसरी डोज भी अनिवार्य रूप से लगेगी। भीड़-भाड़ से बचने के लिए आप अपने मोबाइल से प्री रजिस्ट्रेशन कराकर भी केंद्र पर टीका लगवाने आ सकते हैं। कोविड की जांच व टीकाकरण की सहायता से ही कोविड की लहर को रोका जा सकता है। टीका लगवाने के बाद भी मॉस्क लगाना व शारीरिक दूरी बनाए रखना जारी रखें। शौच के बाद व खाना खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। इसी के साथ बाहर से घर में आने के बाद भी साबुन से जरूर हाथ धोएं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से कोरोना होने की आशंका संभावना नहीं के बराबर रह जाती है।

जिले को मिला है 1.64 लाख 900 कोविड का टीका

जिले को अब तक कुल 1.64लाख 900  कोविड का टीका मिल चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि इसमें सर्वाधिक 1.54 लाख 060 कोवीशील्ड तथा 10840 कोवैक्सीन का टीका मिला है। उन्होंने बताया कि टीका रखने की व्यवस्था जिला मुख्यालय के साथ ही जिला महिला अस्पताल व सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में की गई है। वाराणसी से 30 हजार कोविशील्ड मिलने के बाद से जिले में पर्याप्त टीका मौजूद है।