Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सभी कार्यालयों मे कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश

बस्ती। मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर ने सभी कार्यालयों एवं सहयोगी संस्थाओं के कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। सभी मण्डल स्तरीय अधिकारियों को भेजे गये पत्र में उन्होने कहा है कि जिला, तहसील एंव ब्लाक स्तरीय कार्यालयों मंेे यह हेल्प डेस्क स्थापित किया जायेंगा। इससे कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम में सहायता मिलेंगी।
उन्होने कहा है कि हेल्प डेस्क के साथ जागरूकता संबंधी पोस्टर भी लगाया जाय। प्रत्येक हेल्प डेस्क पर रोस्टर के आधार पर कर्मचारी की ड्यिूटी लगायी जाय। कर्मचारी नियमित रूप से मास्क एंव ग्लबस पहनेगा तथा आने वाले लोगों से दो गज की दूरी बनाकर वार्तालाप करेंगा। उन्होने निर्देश दिया है कि सभी हेल्प डेस्क पर सेनिटाइजर, थर्मल स्कैनर एंव पल्स आक्सीमीटर रखा जायेंगा।
उन्होने कहा कि पल्स आक्सीमीटर से प्रत्येक व्यक्ति एवं कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी का आक्सीजन लेबल नापा जायेंगा। इसकी मीटर रीडिंग 94 प्रतिशत से कम आने पर व्यक्ति को निकट्स्थ अस्पताल भेजा जायेंगा। कोविड हेल्प डेस्क द्वारा सभी कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने एवं इसका सक्रिय उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जायेंगा।
उन्होने निर्देश दिया है कि कार्यालय परिसर में तम्बाकू उत्पाद का प्रयोग नही किया जायेंगा। यदि किसी कर्मचारी को खाॅसी, बुखार, सास लेने में परेशानी, गले में खरास है तो उसे ड्यिूटी पर न रखकर जाॅच हेतु निकट के अस्पताल भेजा जायेंगा। ऐसे व्यक्ति की सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नम्बर-1800 180 5145 या जनपदीय नियंत्रण कक्ष नम्बर-05542-287774 को दिया जायेंगा।