Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

कोविड-19 पाजिटिव मरीजों के घरों तक दवा पहुंचायेंगी आशा व एएनएम- डीएम

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने निर्देशित किया है कि 02 से अधिक कोविड-19 पाजिटिव वाले गांव में आशा, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों को लगाकर सभी घरों में आईवरमेक्टीन दवा वितरित कराई जाए, जिसे प्रत्येक व्यक्ति को 05 दिन तक खाना होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद अन्य लोगों में भी कोरोना होने का आशंका हो सकता है।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि डीपीआरओ सफाई कर्मियों के माध्यम से इन गांव में स्वच्छता अभियान चलाएंगे तथा नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराएंगे।

उन्होंने बताया कि बहादुरपुर ब्लाक के बहादुरपुर, कोरमा, सिरकोइया गांव, बनकटी ब्लाक के बनकटी बाजार, मुंडेरवा ग्राम, गौर ब्लाक के भौखरी विद्युत विभाग, हरैया ब्लाक के अमारी बाजार, बरहपुर, हरैया पूर्वांचल बैंक के पीछे, लोकईपुर, वार्ड नंबर 07 मोती नगर तथा समय माता मंदिर, कप्तानगंज ब्लाक में बसुआपार, रमवापुर खुर्द तथा नरखोरिया एवं पारसकुतुब गांव में 03 से लेकर 05 कोविड-19 के पेशेंट मिले हैं। इन गांव में विशेष सतर्कता के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है।