Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बुद्ध पूर्णिमा पर शिवसेना ने किया हवन यज्ञ

बस्ती। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शिव सेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय के संयोजन में कोबिड नियमो का पालन करते हुए लोक कल्याण हेतु शुगर मिल स्थित कार्यालय पर हवन अनुष्ठान किया गया।शिव सैनिकों ने विधि विधान से वैदिक मंत्रों द्वारा हवन की आहूति दी। जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय ने कहा इस महामारी के दौर में आत्मरक्षा एवं जगत कल्याण हेतु हमें एकजुट होकर ईश्वर से प्रार्थना करनी होगी। एक अनन्त शक्ति ही जगत कल्याण में सहायक है। हमें कोविड नियमो को ध्यान में रखते हुए अपने प्राणों की रक्षा के साथ गरीब, मजलूम, मजदूर, अनाथ की सेवा करनी चाहिए। जाति, धर्म , राजनीति से ऊपर उठकर मानवता की सेवा ही हमारा धर्म एवं कर्तव्य है।
कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों की प्रासंगिकता युगों तक बनी रहेगी।
हवन अनुष्ठान में भवानी सेना प्रमुख चन्द्रावती, उपाध्यक्ष कंचन विनोद आर्या, राम सजीवन, मनमोहन त्रिपाठी, अभय सिंह संजय कुमार,फूलमती, रीमा भवानी ज्योति देवी, कुसुम, मालती देवी आदि शामिल रहे।