Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिये विशाल हास्पिटल का उद्घाटन

भाई स्वर्गीय विशाल की स्मृति में जनता के सेवा हेतु अस्पताल का दिया तोहफा

गरीब मरीजों का समुचित उपचार प्राथमिकता- डा. बबिता शुक्ल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैरियहवां मोहल्ले में विशाल फाउन्डेशन की ओर से हास्पिटल का उद्घाटन डा. बबिता शुक्ल की माता पुष्पा शुक्ल ने किया। कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय है। आरम्भ में 10 बेड से सेवायें शुरू की गई है। यहां कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों का समुचित उपचार कराया जाना प्राथमिकता है।
विशाल फाउन्डेशन की डा. बबिता शुक्ल ने बताया कि उनके भाई स्वर्गीय विशाल की स्मृति में आरम्भ किया गया है। यहां गरीबों, मजलूमों को बहुत ही रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा। कहा कि पिछले दिनों से उन्होने सरकारी अस्पतालों में जब स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्गति और मरीजों की परेशानियों को समझा उसी समय संकल्प लिया था कि शहर में एक अच्छा हास्पिटल खोला जाय। अति शीघ्र इसका 100 बेड के रूप में विस्तार किया जायेगा जिसमें जांच और आपरेशन की बेहतर सुविधायें उपलब्ध करायी जायेगी। यह अस्पताल मरीजों के लिये वरदान सावित होगा।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से ममता शुक्ल, नोमान अहमद,  सूर्यमणि पाण्डेय, गंगा प्रसाद मिश्र, परमवीर गौड़, मनोज कुमार शुक्ल, मो. दानिश, शनि शुक्ल के साथ ही अस्पताल में सेवा देने वाले डा. मनीष कुमार सिंह सर्जन, डा. एन.के. अस्थाना, डा. स्मृति स्त्री रोग विशेषज्ञ, डा. नमन सक्सेना, डा. शशांक सक्सेना एवं न्यूरो विशेषज्ञ डा. अलका सक्सेना आदि उपस्थित रहे।