फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे गुरू जी पहुंचे सलाखों के पीछे

कबीर बस्ती न्यूज, बस्ती।

जिले की छावनी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर नाम बदल कर वर्ष 1994 से प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त होकर कार्य करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कर न्यायालय रचाना कर दिया।
थानाध्यक्ष छावनी आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 राम भवन प्रजापति मय पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी व कूट रचित दस्तावेज तैयार कर नाम बदल कर फर्जी नाम से सरकारी प्राइमरी स्कूल मे प्रधानाध्यापक के पद पर नियुक्त होकर कार्य करने वाले अभियुक्त उमेश राय पुत्र पारसनाथ राय निवासी ग्राम माधोपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर (सही नाम) फुलैना सिंह पुत्र स्व0 भैयाराम सिंह निवासी ग्राम बारीडीहा थाना महूली जनपद संतकबीर नगर उम्र 54 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 76ध्2021 धारा 419, 420 प्च्ब् विवेचना से ज्ञात हुआ कि मुकदमे मे नामजद अभियुक्त उमेश राय पुत्र पारसनाथ राय निवासी ग्राम माधोपुर थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर के द्वारा वर्ष 1994 से फर्जी व कूट रचित दस्तावेज तैयार करके अपना असली नाम फुलैना सिंह पुत्र स्व0 भैयाराम सिंह निवासी ग्राम बारीडीहा थाना महूली जनपद संतकबीर नगर उमेश राय उपरोक्त के नाम से प्राथमिक विद्यालय अतरौरा झाम मे प्रधानाध्यपक के पद पर नियुक्त होकर कार्य कर रहा था। विवेचना मे अथक प्रयास से थाना छावनी पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा किये गये कूट रचना का खुलासा करते हुए धारा 467, 468, 471, प्च्ब् की बढोत्तरी कर अभियुक्त की तलाश कर रही थी। मंगलवार को अभियुक्त को ग्राम बारीडीहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
(01). फुलैना सिंह पुत्र स्व0 भैयाराम सिंह निवासी ग्राम बारीडीहा थाना महूली जनपद संतकबीर नगर उम्र 54 वर्ष ।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी