पुण्य तिथि पर याद किये गये उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम

देश को आजादी दिलाने, सृजन में रहा महत्वपूर्ण योगदान- अंकुर वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

अपनों में बाबूजी के नाम से लोकप्रिय उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम को उनके 35 वीं पुण्य तिथि पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर सादगी से याद किया गया। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के साथ  देश को आजाद कराने में योगदान देने वाले जगजीवन राम कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होने आजादी के आन्दोलन और विभिन्न पदों से होेते हुये उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की जो सेवा किया उसके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी, प्रवक्ता मो. रफीक, शकुन्तला देवी आदि ने बाबू जगजीवन राम को नमन् करते हुये कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजनीति की मुख्यधारा में प्रवेश कर उन्होने दलितों, गरीबों, वंचित भारतवासियों को उनका अधिकार दिलाने के लिये सदैव संघर्ष किया और पदों पर रहते हुये सामाजिक समरसता के लिये अपना योगदान दिया, देश उन्हें सदैव याद रखेगा। अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृृजेश कुमार आर्य ने कहा कि समय आ गया है जब कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता बाबूजी के संघर्षो से संकल्प लेकर आगे बढे जिससे साम्प्रदायिक, झूठ बोलने वाली राजनीतिक ताकतांे को मुंहतोड़ जबाब दिया जा सके।
बाबू जगजीवन राम के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, गुड्डू सोनकर, सर्वेश शुक्ल, अभय भारती, संजय कुमार ‘मुकेश’, संजय, बृृजेश कुमार, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अंकित कुमार के साथ ही कांग्रेस के अनेक कार्यकताओं ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी