Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, राशन कोटा निरस्त करने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती ।

मंगलवार को बस्ती सदर विकास खण्ड के ग्रामसभा दौलतपुर के ग्रामीणों ने  पं. जय प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कोटेदार का राशन कोटा निरस्त किये जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देते हुये पं. जय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि राशन कोटेदार राहुल कुमार द्वारा लगातार मनमानी किया जा रहा है और ग्रामीणों को शासन स्तर पर निर्धारित राशन प्राप्त नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि कोटेदार ने अंगूठा लगवाकर मई माह का राशन बेंच लिया।  मामले की जानकारी कार्ड धारकों ने पूर्ति निरीक्षक को दिया, बयान के बाद कोटा निलम्बित  हुआ । जांच में राशन कोटेदार को दोषी पाये जाने के बावजूद दोषी कोटेदार के विरूद्ध अभी तक न तो मुकदमा पंजीकृत कराया गया न ही विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई की गई। ग्रामीणोें ने मांग किया है कि राशन कोटा निरस्त कर मुकदमा पंजीकृत कराते हुये कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मुस्ताक अली, मुकेश, कतारू, विशाल, रामबरन, रामचन्द्र, वृजेश, विकास, तरबुन्निशां, झिनका, अंजू देवी, सविता, सोमना देवी, मिसलावती, संगीता, नूर मोहम्मद, मीना देवी, शकुन्तला, कमलेश, उमेश, बालकराम, सत्येन्द्र कुमार, मिटठू के साथ ही दौलतपुर ग्राम पंचायत के अनेक ग्रामीण शामिल रहे।