जुल्म, अत्याचार के विरोध में संघर्ष तेज करें युवा- अभयपुरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अभयपुरी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा किया। कहा कि समाजवादी सोच के लोग सत्ता के उत्पीड़न व जबरिया जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख पद भाजपा द्वारा हथिया लेने से भयभीत होने वाले नहीं है। कहा कि युवजन सभा बूथ स्तर पर लगातार समीक्षा करती रहे और अन्याय, अराजकता के विरूद्ध संघर्ष की धार को तेज करें।
उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं के कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी ताकत से ही पार्टी विधानसभा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होगी।
प्रदेश प्रवक्ता शैलेष यादव शैलू ने कहा कि युवजन सभा पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है और युवा साईकिल यात्रा के साथ ही जन-जन तक पार्टी के रीति, नीति, लक्ष्य से लोगों को अवगत करायें।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने सांगठनिक स्थिति की विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के साथ ही जनहित के सवाल को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से जावेद पिण्डारी, अरविन्द सोनकर, मो. जावेद, अखिलेश यादव, शंकर यादव, अमरेन्द्र यादव, नसीबुल्लाह, अब्दुल रहमान, सुजीत कुमार यादव, रामवृक्ष यादव, मो. हारिश, ऋतिक शुक्ल, शिवम तिवारी, भोला पाण्डेय, सुशील यादव, बब्लू निषाद, हरीश यादव, अब्दुल वहीद खान, कुलदीप सिंह, मान सिंह यादव, राम जनक, उदय यादव, संजय कुमार, दीपक प्रजापति, सूर्य प्रकाश, रामकृष्ण गिरी, शफीक अंसारी, जर्सी यादव, साजिद अली, मदन जायसवाल, खुशबू देवी, अकरम अंसारी, गोरख गोस्वामी, दीपक गिरी, अमरनाथ गिरी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन