तीन लाख एंटीजन जांच में मिले हैं सात हजार कोविड पॉजिटिव

– एंटीजन जांच से मरीजों की पहचान हुई है आसान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती। जनपद में हर रोज लगभग डेढ़ हजार लोगों की एंटीजन जांच की जा रही है। सात जुलाई तक लगभग तीन लाख लोगों की एंटीजन जांच की जा चुकी है, तथा जांच के बाद सात हजार से ज़्यादा कोविड पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। जिनकी एंटीजन जांच निगेटिव आती है तथा उनमें कोविड के लक्षण होते हैं तो उन लोगों की आरटी पीसीआर जांच कराई जाती है।

इसके अलावा जिन लोगों को विदेश यात्रा, इलाज आदि के लिए कोविड जांच प्रमाण पत्र की जरूरत होती है, उनकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाती है। यह कहना है एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन का। डॉ. हुसैन ने बताया कि हर रोज जिले में लगभग डेढ़ हजार एंटीजन व लगभग ढ़ाई हजार जांच आरटीपीसीआर की हो रही है। एंटीजन जांच का परिणाम तत्काल मिल जाता है तथा आरटीपीसीआर का सैम्पल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के लैब में भेजना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज से सभी सैम्पल की रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कोविड मरीज की तात्कालिक पहचान में एंटीजन जांच सबसे कारगर साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि जांच करने वाली सभी टीमों से कहा गया है कि वह किसी संभावित मरीज की सबसे पहले एंटीजन जांच करेगा। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल उसका इलाज शुरू कराया जाना है।

बाहर से आने वालों की एंटीजन जांच पर है जोर

कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग रेलवे स्टेशन, शहर के बड़ेबन चैराहे पर टीम लगाकर महाराष्ट्र व सिद्धार्थनगर से आने वाले लोगों की जांच करा रहा है। एसीएमओ डॉ. हुसैन का कहना है कि सभी की सबसे पहले एंटीजन जांच की जाती है, उसमें से कुछ की आरटी पीसीआर जांच की जाती है। एंटीजन जांच की पॉजिटिव रिपोर्ट को फूल प्रूफ माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति व उसके परिवार में कोविड के लक्षण नजर आएं तो उसे तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे पहले एंटीजन जांच करानी चाहिए। रोग का तत्काल पता लगने से मरीज का समय से इलाज शुरू किया जा सकता है तथा रोग के फैलाव को रोकने में सहायता मिलती है।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी