फोकस सैम्पलिंग में कवर की जाएंगी पचास प्रतिशत ग्राम पंचायतें

25 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, कोविड मरीजों की होगी पहचान

कोविड की तीसरी लहर के प्रति सतर्क है

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोविड की तीसरी लहर के प्रति स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। कोविड फोकस सैम्पलिंग के दौरान जिले की 50 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करेगी। कोविड के मरीजों की पहचान कर उनका इलाज कराया जाएगा। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराकर रोग के प्रसार को रोका जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी फोकस सैम्पलिंग के कैलेंडर के अनुसार शुक्रवार से जांच अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। कैलेंडर के अनुसार एक दिन में 10 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वहां सैम्पलिंग करनी है। इसी तरह अलग-अलग पांच दिनों का अभियान चलाकर जिले की 50 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच करेगी।

लक्ष्य का 60 प्रतिशत जांच कैलेंडर के अनुसार

हर जिले के लिए सैम्पलिंग का लक्ष्य निर्धारित है। कैलेंडर की फोकस सैम्पलिंग के अनुसार की जा रही सैम्पलिंग में 60 प्रतिशत एंटीजन व 60 प्रतिशत आरटीपीसीआर जांच  की जाएगी। हर ब्लॉक में प्रतिदिन न्यूनतम 50 एंटीजन व 150 आरटीपीसीआर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दोनों लक्ष्य का 60 प्रतिशत सैम्पलिंग फोकस सैम्पलिंग के तहत करने के लिए सीएमओ की ओर से निर्देशित किया गया है।

एंटीजन है पॉजिटिव तो नहीं लेंगे आरटीपीसीआर का सैम्पल

एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि किसी संभावित मरीज की एंटीजन जांच में अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसका आरटीपीसीआर सैम्पल नहीं लिया जाएगा। जांच के लिए केवल उन्हीं का आरटीपीसीआर सैम्पल आगे भेजा जाएगा, जिनकी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव मिलेगी।

दुकानों पर होगी विशेष सैम्पलिंग

छोटी व भीड़-भाड़ वाली दुकानों पर विशेष रूप से कोविड की जांच की जाएगी। इसके अलावा, रेहड़ी, पटरी वाले, फल व सब्जी विक्रेता, जेल, स्कूल, कॉलेज व विद्यालय स्टॉफ, बाल सुधार गृह सहित ऐसे स्थान जहां पर काफी संख्या में लोग रह रहे हैं, वहां पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। मॉल, छोटे मार्केट, किराना शॉप, सैलून, रेस्टोरेंट में भी जांच कराई जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी