ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

युवाओं के कंधे पर सत्ता, व्यवस्था परिवर्तन की बड़ी जिम्मेदारी- सिद्धार्थ सिंह

सपा युवा संगठनों की साझा बैठक में बूथ स्तर की मजबूती पर जोर

कबीर बस्तीन्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

युवाओं की एकजुटता से ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव आयेगा। भारतीय जनता पार्टी के झूठ, बढती बेरोजगारी, मंहगाई से ऊबे लोग आगामी विधानसभा के चुनाव में सपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। यह विचार मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने व्यक्त किया। वे सोमवार को पार्टी के युवा संगठनों की साझा समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होने बूथ स्तर पर मजबूती और लोगों से   सीधा सम्बन्ध बनाने के साथ ही जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया। कहा कि युवाओं के कंधे पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, रविन्द्र यादव ने युवा संगठनों के पदाधिकारियों का आवाहन किया के वे सत्ता परिवर्तन के लिये बूथ स्तर पर तैयारी तेज करें जिससे व्यवस्था परिवर्तन हो सके। कहा कि कोरोना संकट काल में भाजपा की सरकार लाशों तक का सम्मान नहीं कर पायी और बड़ी संख्या में लोगों ने इलाज और आक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। जनता त्राहिमाम कर रही है। आने वाले चुनाव में मतदाता भाजपा को सिरे से नकार देंगे।
समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक दूधराम, सिद्धेश सिन्हा,  सुमन सिंह, समीर चौधरी, हृदयराम यादव, निर्मल सिंह, मुईन, अखिलेश यादव, मो. जावेद , अभिषेक उपाध्याय, राहुल सिंह, अंकुर सिंह, गौरव सिंह, राजू सिंह कन्हैया यादव , मो०स्वाले, मो० अकरम, मो०आलम, अक्षयदीप यादव, अमर सिंह, अतुल सिंह, बालकृष्ण चौबे, मो० असलम, अनिल यादव, अतुल सिंह सूर्यवंशी, लकी सिंह के साथ ही सपा के युवा संगठनों के पदाधिकारी एवं अनेक वरिष्ठ नेता शामिल रहे।