ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष पद का प्रेरक मिश्रा ने संभाला कार्यभार

कहा -सीडब्लू की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचेगा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उ.प्र. शासन के राज्य बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) द्वारा बाल कल्याण समिति बस्ती के अध्यक्ष चुने गये वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी प्रेरक मिश्रा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री मिश्र ने कहा सीडब्लू की सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचेगा। शिकायतों की गंभीरता, संवेदनशीलता और बाल संरक्षण को देखते हुये पूरी पारदर्शिता से उचित कदम उठाये जायेंगे।

विभिन्न जनपदों में कार्यरत बाल कल्याण समिति के अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नये सिरे से शासन ने अध्यक्षों की नियुक्त किया है। बताते चले कि प्रेरक मिश्र जनपद में पत्रकारिता तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के मल्लूपुर के रहने वाले हैं। इन्होने आचार्य नरेन्द्रदेव पीजी कालेज बभनान से पीजी किया है। इसके साथ ही श्रीमती मंजू त्रिपाठी, गोबर्धन गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव तथा डा. संतोष कुमार श्रीवास्तव को बाल कल्याण समिति बस्ती का सदस्य नियुक्त किया गया है। उपरोक्त विषय में डीपीओ अनुपमा यादव से बात करने पर उन्होने बताया कि चयन की सूची जारी हुई। शीघ्र ही इन्हे ज्वाइन कराया जायेगा।