ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डीएम ने दिया पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का सर्वे कराने के निर्देश्

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के सर्वे के लिए उप जिलाधिकारी हर्रैया तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित किया है। उल्लेखनीय है कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 227बी घोषित किया गया है। इसके निर्माण के लिए सर्वे कराए जाने की आवश्यकता होगी। इस संबंध में मंत्रालय के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंटकर आवश्यक जानकारी दिया है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का लगभग 40 किलोमीटर हिस्सा बस्ती जिले में पड़ता है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पूरे परिक्रमा मार्ग का राजस्व विभाग एवं मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया जाए। इसमें बीच में पड़ने वाले वन क्षेत्र, सकरी मार्ग, अतिक्रमण आदि का सूची तैयार किया जाएगा ताकि मार्ग का निर्माण कराते समय किसी प्रकार की बाधा न हो। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीक्षण अभियंता शैलेंद्र यादव ने बताया कि मखौड़ा धाम से घाघरा नदी पर एक पुल भी बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने संयुक्त सर्वे के लिए उप जिलाधिकारी हर्रैया सुखबीर सिंह को निर्देशित किया है।
इस अवसर पर सीआरओ नीता यादव, डिप्टी कलेक्टर राजेश सिंह तथा सहायक अभियंता पीके राय भी उपस्थित रहे।