ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सम्मानित किये गये बीडीसी, ग्राम प्रधान

सांसद हरीश, विधायक संजय ने दिया योजनाओं की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सल्टौआ गोपालपुर ब्लाक परिसर में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सांसद हरीश द्विवेदी ने केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने नवनिर्वाचित  ब्लाक प्रमुख को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा की प्रदेश सरकार आम आदमी की बेहतरी के लिए प्रयासरत है। नवनिर्वाचित सदस्यों और प्रधानों को बधाई देते हुए कहा की आपका कार्यकाल शुरू हो चुका है।  आपसी तालमेल और सरकार की योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित कराने में सबका सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दादा विजयसेन सिंह, उपाध्यक्ष वैभव पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने नवनिर्वाचित सदस्यों और प्रधानों को बधाई दी।
स्वागत समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत विक्रम सिंह व ब्लाक प्रमुख गीता देवी ने सभी अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। दादा विजयसेन सिंह व प्रत्यूष विक्रम सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सरकार की योजनाओं के स्टाल लगे थे। जहां ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी ली।