Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आजाीवन कारावास का सजा प्राप्त कथित बाबा सच्चिदानन्द के विरूद्ध की जाय कड़ी कार्रवाई-पीडिता

कथित बाबा सच्चिदानन्द मामले में एसपी को दिया पत्रः न्याय की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गंभीर मामलों में जेल में बंद कथित बाबा सच्चिदानन्द  की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को छत्तीसगढ राज्य के जाजगीर जनपद के महुआडीह निवासिनी कात्यायनी बाई एवं कल्याणी बाई ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मांग किया है कि कथित बाबा सच्चिदानन्द के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय, उसे किसी हालत में छोड़ा न जाय। उसे मुरादाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा हत्या मामले में पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनायी जा चुकी है।
एसपी को दिये पत्र में कात्यायनी बाई एवं कल्याणी बाई ने कहा है कि किसी भी सुनवाई के दौरान उन पीड़िताओं का भी पक्ष लिया जाय जिनकी कथित बाबा सच्चिदानन्द ने जिन्दगी बरबाद कर दिया। वह बहुत बड़ा अपराधी है। पत्र में कहा गया है कि बाबा सच्चिदानन्द कई राज्यों में गंदे काम किया करता था। अभियुक्त  सच्चिदानन्द की शिष्यायें उर्मिला बाई, मा माण्डवी बाई, शीतला बाई, रूचि बाई, दीपक बाई, झूठा आरोप लगा रही है। मांग किया है कि बाबा सच्चिदानन्द के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।