ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

इंडियन पब्लिक स्कूल के सभी छात्र उत्तीर्ण, 33 प्रतिशत बच्चों को मिला 90 प्रतिशत अंक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में जनपद बस्ती के प्रतिष्ठित विद्यालय इंडियन पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । विद्यालय का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। सभी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण रहे विद्यालय की छात्रा श्रृंखला दुबे व समृद्धि वर्मा ने 98ः अंक प्राप्त कर इंडियन पब्लिक स्कूल का मान बढ़ाया है।  इसके साथ ही साथ विभु ओझा, रिमझिम गुप्ता, साक्षी सिंह, शालिनी, साक्षी त्रिपाठी, मधु ,ममता ,अनुष्का, विनायक, खुशी, दीक्षा ,उद्भव, अंशिका ,तृप्ति, अमित सहित 33 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की  इस मौके पर रत्नेश मिश्रा, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार उपाध्याय, हेमंत त्रिपाठी, अखिलेश अग्रहरि, प्रशांत पटेल ,ब्रह्मदेव ,वैशाली सिंह, अलका श्रीवास्तव सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाए व सम्मानित अभिभावक गण उपस्थित रहे।