ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शिक्षकों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत को दिया भावभीनी विदाई

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह एवं शिक्षकों के संयोजन में मंगलवार को कप्तानगंज बीआरसी केन्द्र पर खण्ड शिक्षा  अधिकारी इन्द्रजीत ओझा को भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानान्तरण बस्ती सदर में हो गया है। इसी कड़ी में विनोद कुमार त्रिपाठी ने कप्तानगंज खण्ड शिक्षा अधिकारी  का कार्य भार संभाला।
संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी इन्द्रजीत ओझा  ने कोरोना संकट काल में भी शिक्षकों से संवाद बनाये रखा और यथा संभव ऑन लाइन माध्यम से शिक्षा को गति दी गई। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना किया। इन्द्रजीत ओझा  ने कहा कि स्थानान्तरण स्वाभाविक प्रक्रिया है। उनका सदैव प्रयास रहा है कि दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया जाय।
विदाई समारोह में मुख्य रूप से संघ के जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, ब्लाक मंत्री वेद प्रकाश, हरेन्द्र यादव, वी.पी. आनन्द, रजनीश यादव, शिव प्रकाश सिंह, शेषनाथ, प्रमोद ओझा, स्कन्द मिश्र, सच्दिानन्द, जितेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह,  राजेश सक्सेना, महेन्द्र, सत्य प्रकाश, कांचन माला, शिल्पी पाण्डेय, ममता द्विवेदी, सुशीला, इन्द्रावती चौधरी, दुर्गावती, गीता सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।