ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विधायक संजय ने किया आउट सोर्स कर्मचारियों को सेवा विस्तार देने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

भारतीय जनता पार्टी के रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात किये गये आउट सोर्स कर्मचारियों ‘डूडा’ को सेवा विस्तार दिये जाने की मांग किया है।
पत्र में विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान जनपद के विभिन्न सीएचसी, पीएचसी केन्द्रों पर आउट सोर्सिंग ‘डूडा’ के माध्यम से लैब टेक्नीशियन, डाटा इण्ट्री, ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा बजट के अभाव का हवाला देते हुये  इन्हें पद से हटा दिया गया। इस कारण से एक बड़ा युवा वर्ग बेरोजगार होकर भटक रहा है।
उन्होने आग्रह किया है कि उक्त पदों पर कार्यरत सभी कर्मचारियों को सेवा विस्तार देकर तैनाती दिया जाय।