ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

बडे धूम-धाम से मनाया गया जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

75वे स्वतंत्रता दिवस का उत्सव जिला कारागार बस्ती में बडे धूम-धाम से मनाया गया। प्रातः 08.00 बजे जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी। जेल अधीक्षक के साथ सभी लोगों ने सत्य, अहिंसा का पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्वान्ह 10.00 बजे बन्दियों के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एडीजे प्रथम मा0 रामायण शर्मा, अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र चौधरी रहें। जेल अधीक्षक ने पौधे भेटकर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेता बन्दियों को प्रमाण पत्र एंव टीशर्ट देकर पुरस्कृत किया।
पुरस्कृत बन्दियों में नीरज, इन्द्रजीत, वीरेन्द्र प्रताप, जुगुल किशोर, पंकज गुप्ता एवं रमेश शामिल रहें। इस अवसर पर 61 बन्दियों को नजर का चस्मा भी निःशुल्क प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संचालन उप कारापाल सुनील कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ0 वीके वर्मा, दीपक सिंह प्रेमी, सतेन्द्रनाथ मतवाला, जगवीर सिंह उपस्थित रहें।