ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी व उनके परिवार का करीब आधा दर्जन असलहा निरस्त करने की संस्तुति,हडकम्प

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

उप्र बस्ती जिले के प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी व उनके परिवार का करीब आधा दर्जन असलहा निरस्त करने की संस्तुति पर पूर्व मंत्री ने कहा  कि उनके ऊपर कोई भी ऐसा मुकदमा नहीं है, जिसमें असलहों का प्रदर्शन पाया गया है, जबकि उनके बेटे के खिलाफ षड्यंत्र कर एक घटना को पुलिस ने दर्शा दिया है। कहा है कि उनकी सुरक्षा खतरे में है, मगर सत्ता के इशारे पर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।  जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा की ओर से पर्चा दाखिल किया गया तो सत्ता पक्ष बौखला गया है। उसी समय से वह लोग पुलिस व प्रशासन पर दबाव बनाकर पार्टी प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष सपा का उत्पीड़न करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। जब वह सफल नहीं हुए तो 28 जून को सत्ता पक्ष के लोगों के इशारे पर मेरा, मेरे पुत्र कविंद्र चौधरी व पत्नी कपूरा देवी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की पत्रावली कोतवाली पुलिस से डीएम को संस्तुति कर भेज दी है। कहा कि वे 1980 से लगातार राजनैतिक जीवन में संघर्ष कर रहा हूं। आरोप लगाया कि मेरे व मेरे बेटे पर जो भी मुकदमा दर्शाया गया है वह सब चुनावी रंजिश या आंदोलनों का है। जबकि बेटे कविंद्र पर 207 में थाना कप्तानगंज में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज है जिसके आधार पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। जबकि पत्नी पर जो आरोप है उसमें उसका दोष मेरे बेटे व मुझ पर दर्ज मुकदमा को दर्शाते हुए असलहा निरस्त करने की संस्तुति दी गई है। कहा कि मेरी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यह साजिश है। प्रभारी डीएम सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति ने कहा कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। कोई पत्रावली मेरे सामने अब तक नहीं आई है। फिर भी यदि संस्तुति की गई है तो इसे देखा जाएगा।