ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिला पंचायत करेगी शापिंग माल, दुकानों का निर्माण

बोर्ड की दूसरी बैठक में लिये गये निर्णय

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक शनिवार को अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत की खाली भूमि की सुरक्षा और शापिंग माल एवं दुकान बनवाकर आय बढाने पर सहमति बनी।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से जिला पंचायत  को जनता के भरोसे पर खरा उतारा जायेगा। बडे प्रोजेक्ट के लिये प्रयास होगा कि शासन स्तर पर स्वीकृति और धन का आवंटन हो जिससे एक अत्याधुनिक शापिंग माल का निर्माण कराया जाय। इससे जहां रोजगार के अवसर बढ़ेगे वहीं जिला पंचायत के आय में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं विकास के अन्य आवश्यक कार्य कराये जायेंगे।
जिला पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक में सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा विधायक रवि सोनकर, हर्रैया विधायक अजय सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। जिला पंचायत सदस्यों ने माल और दूकान बनवाने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त किया। बैठक में सदस्यों के साथ ही अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा, ई.वीरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, जावेन्द्र सिंह, सन्तोष कुमार एवं अखिलेश उर्फ विक्की चौधरी, अनिल कुमार पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।