ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सपा ने किया ‘खिलाड़ी घेरा’ कार्यक्रम का आयोजन

सपा की सरकार बनने पर होगा खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान- महेन्द्रनाथ यादव

कबीर बस्ती न्यूज बस्ती,बस्ती।उ0प्र0।

मेजर ध्यान चन्द्र जी की जयंती पर उनको समर्पित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’  के अवसर पर समाजवादी पार्टी नेताओं ने खिलाड़ियोें के साथ रविवार को शिवहर्ष किसान पी.जी.कालेज के परिसर में ‘खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया । प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आयोजित कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने मेजर ध्यान चन्द्र को नमन् किया। खिलाड़ियो से वार्ता के दौरान उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल किया। कहा कि सपा की सरकार बनने पर खिलाड़ियों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जायेगा।
‘खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपनी अपनी समस्याओं और मांगो के लिए सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया। मुख्य रूप से हाकी खिलाड़ी  विवेक चौधरी, सत्येन्द्र यादव, उत्तम सिंह, मुन्ना सोनकर, अनीस चौधरी, रूद्र त्रिपाठी, अमन दूबे, सुशील चौधरी, संदीप यादव, पंकज चौधरी, आलोक वर्मा, प्रिन्स चौधरी आदि ने समस्याओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में सपा नेता पिन्टू शुक्ल, मो. जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, शफीक जलाल अंसारी, मो. अनीस, प्रशान्त यादव, सुशील यादव, भोला पाण्डेय, मो. हारिश, मो. शाहिर, पिन्टू आदि शामिल रहे।