ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

गौहर ने किया बस्ती शहर की बिजली को अण्डर ग्राउन्ड किये जाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज बस्ती,बस्ती।उ0प्र0।

सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने बस्ती शहर में बिजली के तारों को सुरक्षा एवं पेड़ पौधों के रख रखाव के उद्देश्य से अण्डर ग्राउन्ड किये जाने की मांग किया है।
जिलाधिकारी को दिये रजिस्टर्ड पत्र में गौहर अली ने कहा है कि बस्ती शहर में बिजली के तार सही ढंग से न लगाये जाने के कारण जहां आये दिन विद्युत आपूर्ति में बाधा आती है, बरसात के दिनों में करंट उतरने का खतरा रहता है वहीं जो चंद पेड़ किसी तरह बच गये हैं उन्हे विभाग की ओर से बेरहमी से छिन्न-भिन्न कर दिया जाता है। उन्होने मांग किया कि यदि बिजली की आपूर्ति अन्य महानगरों की भांति अण्डरग्राण्ड कर दिया जाय तो इससे जहां बिजली विभाग अनेक संकटों से बच जायेगा वहीं पेड़ पौधों की हरियाली सुरक्षित रहेगी।  पोल के कारण अनेक पेड़ समाप्त होते जा रहे हैं जो पर्यावरण की दृष्टि से ठीक नहीं है।