ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

डायबिटीज के लिए बेहद जरूरी  मण्डूकासन – डॉ शची

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
 विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में डॉ नवीन सिंह के अध्यक्षता में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर के चौथे दिन प्रातः 5:00 से 7:00 तक संकल्प योग वैलनेस सेंटर जय शक्ति मैरेज हॉल कंपनी बाग में मण्डूक आसन का अभ्यास कराते हुए डॉ शची ने बताया कि इस आसन से डायबिटीज में तो आराम मिलता ही है इसके साथ साथ पेट से सम्बन्धित अन्य रोगों पर नियन्त्रण पाया जा सकता है, यह पाचन क्रिया को भी व्यवस्थित करता है। मण्डूकासन करने के लिए पहले वज्रासन में बैठें अपने दोनों हाथों के अंगूठे को अन्दर करते हुए मुट्ठी बनाते हुए नाभि के दोनो तरफ लगायें और सांस छोड़ते हुए आगे झुकें इसी स्थिति में 10 सेकंड से लेकर 30 सेकंड तक रुके रहें फिर सांस भरते हुए सामान्य स्थिति में आयें इस क्रिया को तीन से पाँच बार करें । शिविर में मुख्य रूप से डॉ जेपी सिंह , राम मोहन पाल, पंकज गौतम ,जय राम आदि लोग उपस्थित रहे ।