ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे विशेष सचिव शाहिद मंजर अब्बास रिजवी

तीन दिन जिले मे प्रवास कर कर जांचेगे योजनाओं का हाल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने बताया है कि शासन द्वारा जिले में विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के सत्यापन, बाढ़, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर विकास, कोविड आदि की समीक्षा एवं सत्यापन के लिए पंचायती राज विभाग के विशेष सचिव शाहिद मंजर अब्बास रिजवी को नामित किया गया है, जो आज शाम को जिले में आ जाएंगे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें तथा रविवार के दिन भी कार्यालय खुला रखें। कार्यालय में सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, कार्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पत्रावलियों का रख-रखाव ठीक ढंग से किया जाए। उन्होंने बताया कि विशेष सचिव महोदय 03 दिन तक जिले में रहेंगे। इसलिए इस दौरान कार्यालय अध्यक्ष किसी भी अधिकारी कर्मचारी को स्वयं अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे।