ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

नगर पालिका अध्यक्ष रूपम ने किया सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन, गिनाई उपलब्धियां

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने महिला अस्पताल के निकट सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन किया। कहा कि इससे अस्पताल आने  वाले मरीजों, परिजनों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी। कहा कि उन्होने महसूस किया कि पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों का अभाव है इसे देखते हुये जिला अस्पताल के निकट, मालवीय रोड, कचहरी सहित अनेक स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इनके शुरू हो जाने से बाजार आने वाली महिलाओं को विशेष सुविधा होगी। बताया कि पालिका की ओर से जन सुविधाओं में वृद्धि के लिये अनेक योजनाओं का तेजी से क्रियान्वयन कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्ग दर्शन में अनेक कल्याणकारी कदम उठाये गये हैं।
उद्घाटन अवसर पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, घनश्याम चित्रगुप्त, आर.सी. शुक्ल, सन्तोष शुक्ल, सतीश सोनकर, संजय उपाध्याय, रामू पाठक, गोपाल चौरसिया, जगदीप श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, नवीन श्रीवास्तव, सचिन शुक्ल, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल ‘पप्पू’ अतुल सिंह, प्रभाकरमणि, मो. अजीज, मो. सिद्दीक, प्रमोद कन्नौजिया, सुभाष श्रीवास्तव, मो. कम्मू, जतिन गौड़, चिन्टू मिश्र, पप्पू भैया, के.वी. लाल, अमर निषाद, वेद पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, गिरीश सिंह, अजय तिवारी, अमित शुक्ल के साथ ही अनेक सभासद, पालिकाकर्मी एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।