ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

नगर पालिका परिषद के निरीक्षण मे गन्दगी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने अधिशाषी अधिकारी को लगाई फटकार

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर। उ0प्र0।

मण्डलायुक्त बस्ती मंडल गोविन्द राजू एन0एस0 ने नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर के मोहल्ला इन्दिरा नगर, वार्ड0नं0-25 सरजू नगर, हमीद नगर नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता भी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने नगर पालिका परिषद के निरीक्षण के दौरान गन्दगी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने तहसील शोहरतगढ़ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नियाॅव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने काला नमक धान के खेत को देखा गया। इसके साथ ही किसानो से वार्ता कर किसानो से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानो को भरोसा दिलाया कि शासन/प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा। इसके पश्चात ग्राम पंचायत नियाॅव में बने प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास को देखा गया तथा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गांव में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प योजना के अन्तर्गत निर्माण कराये गये शौचालय तथा रसोई घर को भी देखा गया तथा मनरेगा वाटिका का निरीक्षण किया गया।