ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

141 बूथ के साथ टीकाकरण के लिए चला मेगा कैम्प

– 51 हजार डोज टीका लगाए जाने का दिया गया है लक्ष्य

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कोविड टीकाकरण में रफ्तार लाने के लिए सोमवार को मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर में कुल 141 कोविड टीकाकरण बूथ बनाए गए। शासन की ओर से सोमवार को जिले में 51 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया। इसके लिए जिले को 46200 डोज कोविशील्ड व पांच हजार अतिरिक्त कोवैक्सीन रविवार को उपलब्ध करा दी गई स सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी (एमओआईसी) से कहा गया था कि ब्लॉक स्तरीय अस्पताल के साथ ही ज्यादा से ज्यादा पीएचसी, एएनएम सेंटर व गांव में बूथ बनवाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीका लगवाएं। जिले स्तर से सभी ब्लॉकों को मेगा कैम्प में 3500 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड का टीका लगवाकर उन्हें प्रतिरक्षित किया जा सके। इस समय 18 साल की उम्र पूरी कर चुके सभी प्रकार के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। सोमवार को पांच हजार डोज कोवैक्सीन और मिली है। जिले में पर्याप्त वैक्सीन मौजूद है। जिस गांव में कैम्प लगाया जा रहा है, उस गांव की आशा व अन्य विभागीय स्टॉफ, ग्राम प्रधान व कोटेदार की मदद लेकर लाभार्थियों को बूथ पर बुलवाकर टीका लगाया जा रहा है। काफी संख्या में लोग अब खुद ही टीका लगवाने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। मेगा कैम्प में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाएगा।

सर्वाधिक 80 हजार डोज का हुआ आवंटन
जिले को सोमवार को 80 हजार डोज कोविशील्ड का आवंटन हुआ है। टीकाकरण जब से शुरू हुआ है, तब से अब तक हुए आवंटन में यह सर्वाधिक आवंटन है। आवंटन की सूचना मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा इसे लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एआरओ राजेश चौधरी ने बताया कि 80 हजार डोज कोविशील्ड का आवंटन हुआ है। अयोध्या से यह टीका मिलेगा। टीका यहां आने के बाद इसे सीएचसी पर भेज दिया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि टीका आने के बाद मंगलवार से ज्यादा ज्यादा बूथ संचालित कर और ज्यादा टीकाकरण कराया जाएगा।