भाजपा की सरकार ने किसानों, नौजवानों, सभी वर्गों को धोखा दिया-नरेश उत्तम पटेल

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पार्टी नेताओं ने स्थान-स्थान पर किया स्वागत, सिद्धार्थ सिंह ने भेंट किया गदा, चांदी का मुकुट

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर निकले समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्थान-स्थान पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। बुधवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज के निकट मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह के संयोजन में आयोजित स्वागत समारोह एवं संक्षिप्त सभा को सम्बोधित करते हुये नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, समाज के गरीबों, अल्पसंख्यकों के हितों के लिये कोई कार्य नहीं किया। पिछले 4 वर्ष में गन्ना किसानों का एक रूपया भी मूल्य नहीं बढाया गया जबकि खाद, कीटनाशक, डीजल, आदि के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
उन्होने समाज के सभी वर्गो का आवाहन किया कि समाज में घृणा, नफरत फैलाने वाली भाजपा को आने वाले विधानसभा के चुनाव में सिरे से नकार दें। भाजपा के कार्यकाल में कोरोना के दौरान जिस प्रकार से इंसानियत के साथ मजाक हुआ ऐसा कभी नहीं हुआ था। भाजपा नेताओं का झूठ अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है। यात्रा के दौरान जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे तंय है कि समाजवादी पार्टी जनता के सहयोग से सरकार बनाने जा रही है।
मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले संकेत मिलने लगे है कि मतदाता समाजवादी पार्टी के साथ है, समाज के सभी वर्ग के लोगों की एकजुटता रंग लायेगी और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। कहा कि युवा पीढी शहर से गांव तक परिवर्तन का रथ लेकर आगे बढ रही है। किसानों के आंसू, नौजवानी की बेकारी, बढती मंहगाई से मुक्ति का समय आ गया है। सिद्धार्थ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा और चांदी का मुुकुट भेंटकर सम्मानित किया।
समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से सपा वरिष्ठ सपा नेता अयाज अहमद, चन्द्रभूषण मिश्र, मौलाना इलियास, वृजेश मिश्र, हृदयराम यादव, निर्मल सिंह, श्रीप्रकाश गुप्ता, मो. स्वालेह, गौरव सिंह, अंकुर सिंह, रवि सिंह ‘सत्या’, मो. स्वालेह, युनूस आलम, विनीत मिश्रा, आर.सी. गुप्त, शिखर सिंह, अमित सिंह, राजेश यादव, सलमान अहमद,मो. अहमद सज्जू,  जिशान, राहुल गौड़, कैश मोहम्मद, दुर्गेश, संजय सिंह के साथ ही सपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन