ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

विश्व साक्षरता दिवस पर मानसिक रूप से अक्षम बच्चों में वितरण किया गया मैजिक स्लेट, फल व मिष्टान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन की ओर से विश्व साक्षरता दिवस पर रिहैब प्लस डे केयर सेण्टर पर मानसिक रूप से अक्षम बच्चों में ब्लाक लेटर्स, स्पंज गेम, मैजिक स्लेट, फल व मिष्टान का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने कहा मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को उनके स्तर से सिखाने का प्रयास किया जाये तो वे मुख्य धारा में आकर बेहतर परिणाम दे सकते हैं।

रोटरी अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव व संचिव डा. एसके त्रिपाठी ने कहा कि साक्षरता का तात्पर्य हर नई कोपलों को अक्षरज्ञान से जोड़कर सामान्य जीवन जीने का हक दिया जाये। रोटरी के इस प्रयास से बच्चों को अवसर मिले यह एक उपलब्धि है। रिहैब प्लस डे केयर सेण्टर की संचालिका श्रीमती नीलम मिश्रा ने रोटरी के प्रयासों को सराहा और कहा रोटरी जनजागरूकता के साथ ही अक्षम लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने को लेकर हमेशा संवेदनशील रहा है। इस अवसर पर रामविनय पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, सतेन्द्रपाल सिंह, सत्यपाल सिंह टीटू, अफजल सेराज, अनीता गुप्ता, बिन्नी कनौजिया, प्रद्युम्न कुमार, सुमित, हरी, माधवी, ओम, मोहित, ईशा, अवन्तिका आदि मौजूद थीं।