ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

दीवानी न्यायालय कर्मचारी  संघ की बैठक में बनी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

दीवानी न्यायालय कर्मचारी  संघ की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अशोक  कुमार सिंह की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में दीवानी न्यायालय कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण एवं अन्य भूमिका पर विचार किया गया।
सचिव चन्द्रमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि एक दशक से अधिक समय के बाद संघ का गठन हुआ है, पूरा प्रयास होगा कि नयी कार्यकारिणी अपने दायित्वों पर खरा उतरे। यदि किसी कर्मचारी के समक्ष कोई समस्या आती है या नीतिगत स्तर पर कोई मांग हो उसे पूरा कराने के लिये यथा संभव प्रयास जारी रहेगा। उपाध्यक्ष अखिलेश नायक ने कहा कि दीवानी न्यायालय में कार्यरत कर्मचारियों की जो भी समस्यायें आयेंगी उनका   सम्बंधित अधिकारियों से मिलकर निराकरण कराया जायेगा।
संघ की बैठक में मुख्य रूप से संयुक्त सचिव आदर्श श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश जायसवाल, अरूण कुमार मौर्य, सुनील कुमार, शुभम श्रीवास्तव, सन्तोष इलाहाबादी, शिवशंकर शुक्ल, अवध बिहारी श्रीवास्तव, सरयू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।