ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मुठभेड़ मामले में कांग्रेस नेताओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पार्टी  पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने डीआईजी को ज्ञापन देकर आदर्श प्रताप सिंह पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह को फर्जी मुठभेड़ मामले में उच्च स्तरीय जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग किया।
कांग्रेस नेताओं ने डीआईजी को दिये ज्ञापन में कहा है कि गौर थाना क्षेत्र के इटबहरा निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह कांग्रेस के गौर ब्लाक अध्यक्ष हैं और उनके पुत्र आदर्श प्रताप सिंह को पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर अज्ञात मुकदमें में जेल भेज दिया है। आदर्श प्रताप सिंह के निर्दोष होने के पर्याप्त साक्ष्य है। कांग्रेस नेताओं ने डीआईजी से मांग किया कि मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाया जाय।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, देवानन्द पाण्डेय के साथ ही पार्टी के अनेक नेता शामिल रहे।