ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

थाना दिवस मे एसपी ने सुनी फरियाद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा थाना कप्तानगंज  में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से ले व शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
इस दौरान समस्त पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/ कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में जमीनी विवाद चिह्नित कराएं और राजस्व टीम के साथ ही पुलिस निस्तारण के लिए मौके पर जाए व शत प्रतिशत निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रो का पॉच दिवस के अन्दर निस्तारण किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उनपर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करे जिससे समय से निस्तारण किया जा सके।