Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

घृणा, नफरत की राजनीति नहीं करती कांग्रेस- अंकुर वर्मा

बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुये लोग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अमिताभ सिंह और एन.वी. अनजान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने माल्यार्पण के बाद लोगों को पार्टी की सदस्यता देते हुये कहा कि कांग्रेस एक समर्पित विचारधारा है। हम घृणा, नफरत की राजनीति नहीं करते। कांग्रेस के राजनीति का उद्देश्य देश का समग्र विकास है। कांग्रेस के पूर्वजों ने संघर्ष कर देश को आजाद कराया। अब वक्त आ गया है कि सबके सहयोग से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बने।
पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अर्जुन कुमार गुप्ता, मुजफ्फर हुसेन, अरविन्द कुमार, अशोक कुमार यादव, रजनीश कुमार, राधेश्याम सोनी, कमला देवी, इन्द्रकेतु, रामनयन यादव, ईशान स्वरूप, चन्द्र प्रकाश, रामकिशुन गौड़, राजू श्रीवास्तव, हरेन्द्र यादव, रियाज अली, प्रभु दयाल, मुनीराम, ओम प्रकाश, राधेश्याम, इजहार अहमद खां, विजय प्रताप, पंकज कुमार सोनी, चन्द्रसेन, उमेश चन्द्र, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार सोनी, ओरीलाल गुप्ता, राम सुरेश यादव, सुभाष चन्द्र चौधरी आदि शामिल रहे। इस मौके पर कांग्रेेस के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, डा. वाहिद सिद्दीकी, अलीम ख्तर, आदर्श पाठक, राम धीरज चौधरी, जय प्रकाश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।