ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

हिंदी दिवस पर “हिंदी हैं हम” संगोष्ठी का हुआ आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
 नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की टीम द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भावेश पाण्डेय ने कहा कि हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि हिंदी की प्रासंगिकता को जीवित रखने के लिए हमें इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करना पड़ रहा है, हमें हिंदीको ऐसे आत्मसात करना चाहिए कि हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता ही न पड़े। संबोधन की कड़ी में सूरज श्रीवास्तव ने हिंदी को अपने राष्ट्र की पहचान बताया तथा हिंदी को श्रेष्ठ सम्मान दिलाने की माँग की।
संगोष्ठी में ऋषभ श्रीवास्तव, शाश्वत श्रीवास्तव, वैभव पाण्डेय, रामेंद्र त्रिपाठी, अमन मिश्रा, प्रभात मिश्रा, सुधांशु पाण्डेय, अभिषेक सिंह, सत्यम दुबे, आशीष विश्वकर्मा, दीपक कुमार, शिवेंद्र त्रिपाठी, विपिन उपाध्याय, दीपक कुमार आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए ।