ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बाल संप्रेक्षण गृह से भागे दो बाल अपचारी बरामद, अभी है 4 की तलाश

 कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री शिवाकान्त मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2021 को सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर फरार किशोर अपचारीयो में से एक बस्ती व एक सिद्धार्थ नगर के किशोर अपचारी को आज दिनांक 17.09.2021 को उनके घर से बरामद किया गया । बरामद दोनों बाल किशोर अपचारीयों को मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया । 

बताते चलें कि 14 सितम्बर को 6 बाल अपचारी बाल संप्रेक्षण गृह का दरवाजा तोडकर फरार हो गये थे। बाल अपचारियों को बरामद करने के लिए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने 4 पुलिस टीमों को लगाया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र की टीम ने दो बाल अपचारियों को बरामद कर लिया है। अभी शेष 4 बाल अपचारियों की तलाश जारी है।

बरामद करने वाली पुलिस टीम –

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शिवाकान्त मिश्र थाना कोतवाली, व0उ0नि0 योगेन्द्रनाथ,उ0नि0  रिजवान अली चौकी प्रभारी सदर अस्पताल थाना कोतवाली जनपद बस्ती,का0 चन्द्र प्रकाश मिश्र, का0 मनीष यादव, का0सपन सिंह, का0 सदानन्द थाना कोतवाली जनपद बस्ती ।