ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

10 ट्रेडो में 250 लाभार्थियों को वितरित किया गया टूल किट

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

जनपदमें लोहिया कलाभवन में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, जिलाधिकारी दीपक मीणा की उपस्थिति में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
सांसद जगदम्बिका पाल ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत सिद्धार्थनगर के व्यक्तियों हुनर का सम्मान उ0प्र0 सरकार कर रही है। आज प्रधानमंत्री का जन्म दिन के अवसर पर टूल किट, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का वितरण किया गया है। सांसद ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि विश्वकर्मा श्रम योजना के अन्तर्गत और अधिक लोगो को प्रशिक्षित कर स्वावलम्बी बनाया जाये। प्रधानमंत्री के अथक प्रयास से आज भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। और धरातल पर काम किया जा रहा है। भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा वलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से अन्तिम पायदान तक के लोगो को योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।
जनपद में लोहार, कुम्हार, राजमिस्त्री, बढ़ई, नाई, दर्जी, सुनार, हलवाई, मोची एवं टोकरी बुनकर ट्रडो का प्रशिक्षण हेतु शासन द्वारा चयनित है। योजनान्तर्गत प्रत्येक ट्रेड हेतु 25-25 प्रशिक्षुओ का चयन करते हुए कुल 10 ट्रेडो में 250 प्रशिक्षुओ/ लाभार्थियों को टूल किट दिया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत बढऩी निसार बागी, पी0डी0 सन्त कुमार, उपायुक्त उद्योग दयाशंक सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा0 राहुल गुप्ता, लीड बैंक अधिकारी तथा अन्य संबधित अधिकारी व लाभार्थी आदि उपस्थित थे।