ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

पीएम मोदी के जन्म दिन पर विधायक संजय ने गिनाई उपलब्धियां

 अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्म दिन पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में रूधौली विधानसभा क्षेत्र में अनेक आयोजन कर खुशियों को साझा किया गया। शुक्रवार को विधायक संजय प्रताप ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रूधौली में मरीजों में फल वितरण के साथ ही कोविड टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य शीघ्र पूरा किया जाय जिससे कोरोना महामारी जैसे संकट से बचा जा सके।
विधायक संजय प्रताप ने जन सहयोग कार्यालय रूधौली में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 71 वां जन्म दिन मनाया। कहा कि          प्रधानमंत्री देश के गरीबों के दर्द को समझते हैं। उनके कार्यकाल में किसानों, मजदूरों, गरीबों का जीवन बदलने के लिये जो कल्याकारी योजनायें लागू की गई उसका लाभ लोगों को लगातार मिल रहा है। पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये विधायक संजय ने अंग वस्त्र भेंटकर अनेक लोगों को सम्मानित किया। इसी क्रम में उन्होने क्षेत्र के बाढ से प्रभावित इलाकोें अमरौली शुमाली, शिवाघाट, चौरा आदि में पात्रों में राहत सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विजय उर्फ राजू पाण्डेय, मनोज सिंह, जयेश प्रताप जायसवाल, महेन्द्र सिंह, विकास शर्मा, रवि जायसवाल, उमेश यादव, विक्की गुप्ता, उमेश ठाकुर के साथ ही बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।