ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

टेम्पो चालकों की बैठक में उठा टेम्पो स्टैण्डों का मुद्दा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति की बैठक रविवार को  अमहट के निकट जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में टेम्पो चालकों की समस्याओं पर विचार किया गया। टेम्पो चालकों ने बैठक में कहा कि अस्पताल चौराहे पर के निकट स्थित टेम्पो स्टैण्ड पर वाहनों को पुलिस द्वारा खड़ा नहीं करने दिया जा रहा है जबकि नगर पालिका द्वारा टेम्पो स्टैण्ड के नाम पर वसूली भी की जाती है। मांग किया कि टेम्पो स्टैण्ड पर वाहनों को खड़ा कराया जाय यदि दो सप्ताह के भीतर नगर पालिका परिषद द्वारा टेम्पो स्टैण्डों की स्थिति स्पष्ट कर टेम्पो को खड़ा न कराया गया तो आन्दोलन किया जायेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बनाये गये आटो रिक्शा स्टैण्ड कागजों में चल रहे हैं और टेम्पो चालकों को  स्टैण्डो पर कोई सुविधा भी नहीं दी जाती। कहा कि यदि नगर पालिका ने आटो रिक्शा स्टैण्डों पर सुविधा देने, मनमानी वसूली बंद करने की दिशा में कदम न उठाया तो विवश होकर आन्दोलन करना होगा।
बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति की बैठक में मुख्य रूप से मो. हारून, राजू, वजीर, शतीकान्त मिश्र, दिनेश चौधरी, मारूफ खान, धर्मेन्द्र चौधरी, राजकुमार, इजराइल, अनिल कुमार गुप्ता, इम्तियाज अहमद, कमलेश गुप्ता, महेश सिंह, दिनेश कुमार गौतम, रहमतुल्ला, गुड्डू  आदि शामिल रहे।