ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर व्यापारी नेता नंदकिशोर साहू को किया गया याद

नंदकिशोर सही मायने में एक संगठक थे, उनका समर्पण, निर्णय लेने की क्षमता, व्यापारियों के प्रति सदभावना अनुकरणीय- आनंद राजपाल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मालवीय रोड स्थित बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर व्यापारी नेता नंदकिशोर साहू को याद किया गया। गत वर्ष कोरोना महामारी से उनकी असमय मृत्यु हो गयी थी। श्रद्धांजलि सभा में एकत्र हुये व्यापारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नंदकिशोर साहू के योगदान को याद किया। सभा का संचालन मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने किया।

अध्यक्षता कर रहे आनंद राजपाल ने कहा नंदकिशोर सही मायने में एक संगठक थे, उनका समर्पण, निर्णय लेने की क्षमता, व्यापारियों के प्रति सदभावना अनुकरणीय है। समस्याओं का निराकरण तो वे चुटकियों में कर देते थे। व्यापारी हितों के लिये संघर्ष करने की नसीहत नंदकिशोर के जीवन वृत्त से लेनी चाहिये। ओमप्रकाश आर्य ने नंदकिशोर साहू को याद करते हुये कहा कि वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। नकारात्मक विचारों को वे अपने इर्दगिर्द फटकने नही देते थे। मदद करने की प्रवृत्ति तो उनके भीतर कूट कूट कर भरी थी। ऐसे विरले व्यक्तित्व का असमय जाना दुखदायी है। उनके कार्यों, सोच और परंपरा को आगे बढ़ाकर हमे उन्हे श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

महामंत्री सूर्यकुमार शुक्ल ने कहा नंदकिशोर के लिये कोई काम मुश्किल नही था। वे दृढ प्रतिज्ञ थे, जो ठान लेते थे उसके करके मानते थे। व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर उन्होने समाज के लिये खुद को समर्पित कर दिया था। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र चौरसिया, सुनील कुमार गुप्ता, प्रभुप्रीत सिंह, अतुल शुक्ला, डा. अश्वनी गुप्ता, सरदार सिंह लोचन, लाला साहू, बैजनाथ अग्रहरि, सुनील कसौधन, ऋषभ गुप्ता, संजय अग्रहरि, सुनील श्रीवास्तव, हरि मोहन, शिवलाल जायसवाल, अनिल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, रमेश सिंह, परशुराम चौधरी, अनूप अरोरा, कमल राजपाल, रामकिशोर साहू, सरदार डेजी, शम्भूनाथ कसौधन आदि शामिल थे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत व्यापारी नेता को साथियों ने श्रद्धांजलि दिया।