ब्रेकिंग न्यूज़
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी

बहू की प्रताड़ना से परेशा बुजुर्ग दम्पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दफाली टोला निवासी रामप्यारे सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना में बहू से जान का खतरा बताते हुये न्याय की गुहार लगाई है। रामप्यारे सिंह के शिकायती पत्र के मुताबिक उनके इकलौते बेटे विरेन्द्र उर्फ बबलू की शादी ज्योति सिंह निवासी गोपालगंज बिहार के साथ सादे समारोह में 2014 में हुई थी।

उसे कुछ लोग लेकर आये थे, बाद में बेटे विरेन्द्र से उसकी शादी करा दी गयी। दोनो साथ रह रहे थे। 2018 में गोटवा (बस्ती) के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी। बाद में बहू ज्योति ने बुजुर्ग सास ससुर को सहारा देने की बजाय गोरखपुर में दूसरी शादी कर ली और अपने पति के साथ रहने लगी। इसके साक्ष्य भी मौजूद है। अब ज्योति सिंह जायजाद की लालच में पुनः उनके घर में आकर रह रही है। रामप्यारे सिंह का कहना है कि अराजक तत्वों से उसके संपर्क हैं। उनकी मदद से वह कभी भी किसी अनहोनी को अंजाम दे सकती है। उन्होने मामले को सज्ञान लेकर बुजुर्ग दम्पति और उनकी सम्पत्ति की सुरक्षा की गुहार लगाया है।