ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

जिला पंचायत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संजय चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी को  जिला पंचायत संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। विकास भवन स्थित सांसद के शिविर कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला, राजेश पाल चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, राममणि शुक्ला, अर्जुन उपाध्याय, ओम पाण्डेय, आनन्द सिंह कलहंस, आकाश  चौधरी ‘लकी’, अखिलेश चौधरी विक्की, रजनीश चौधरी, दीपक रावत, अमर सोनकर, शक्ति राज, जीवन चौधरी लारा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गत 28 सितम्बर को लखनऊ के योजना भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में  जिला पंचायत अध्यक्षों की कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यशाला के बाद जिला पंचायत संगठन के पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमें उन्हें  प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उन दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे।