Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती मिनी मैराथन के लोगो का सांसद ने किया अनावरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा 17 अक्टूबर को ‘टीकाकरण अभियान’ को समर्पित बस्ती मिनी मैराथन दौड़ के पोस्टर का अनावरण किया गया। इस अवसर पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मै युवाओं के इस आयोजन से दस वर्षों से जुड़ा हूँ युवाओं का यह प्रयास निःसंदेह बस्ती व आस पास के ज़िलों के युवाओं के लिये एक अच्छा अवसर है कि वे अपने प्रतिभा के माध्यम से अपना व अपने गाँव समाज का नाम ऊँचा कर सकते है। इस आयोजन हेतु मै नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के पूरी टीम को अग्रिम शुभकामनाएँ देता हूँ।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पान्डेय ने कहा कि यह आयोजन संगठन का प्रयास ज़रूर है लेकिन बीते वर्षों में इसे सफल बनाने का श्रेय बस्तीवासियों को जाता है और इस वर्ष भी बस्ती के लोग इसे मिलकर सफल बनाएँगे और ख़ास बात है कि हमने इसे टीकाकरण अभियान को समर्पित किया है। इसके माध्यम से हम स्वास्थ्यकर्मियो, कोरोना योद्धाओं और इस महामारी के दौर में सभी प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को धन्यवाद भी देंगे।
वैभव पान्डेय ने कहा कि 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाला मैराथन एक बड़ा उत्सव रहेगा। इस उत्सव में ज़िले के कोने कोने से आने वाले धावक प्रतिभागियों का नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की टीम अभिनंदन करती है।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह, नवीन त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, डॉ० सुधांशु पान्डेय, आशीष श्रीवास्तव, विपिन उपाध्याय आदि मौजूद रहें।