Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

विद्या मंदिर रामबाग में संस्कृति बोध परियोजना – जन जागरण पखवारा का शुभारम्भ

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग-बस्ती में विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, कुरुक्षेत्र के सौजन्य से विद्या भारती , गोरक्ष प्रान्त द्वारा आयोजित संस्कृति बोध परियोजना – जन जागरण पखवारा का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ आज 02 अक्टूबर को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र सेवा प्रमुख मा0 योगेश जी एवमं कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष मा0 अभय कुमार पाल रहे। मंच पर प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह तथा सरस्वती शिशु मन्दिर रामबाग के प्रधानाचार्य श्री उमेश मणि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथि परिचय एवमं स्वागत विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य जी ने कराया। साथ ही बताया कि यह पखवारा कार्यक्रम आगामी 16 अक्टूबर तक चलेगा।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि प्राचीन काल में सुदूर देशों से लोग भारतवर्ष में यहां के ज्ञान – विज्ञान और भारतीय संस्कृति के बारे में जानने और अध्ययन करने आते थे। मध्य काल में इस स्थिति में परिवर्तन हुआ। अपनी संस्कृति के पुनरुत्थान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पुनः इस पर विद्या भारती ने प्रयास किया और अखिल भारतीय संस्कृति शिक्षा संस्थान की स्थापना कुरुक्षेत्र में की, जो निरन्तर भारतीय संस्कृति के उत्थान में लगा है। इसी दृष्टि से यह पखवारा आयोजित किया गया है। विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री अभय कुमार पाल ने भी इस अवसर पर अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया। अन्त में शिशु मन्दिर रामबाग के प्रधानाचार्य श्री उमेश मणि जी ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में तीनों विद्यालयों सहित सरस्वती शिशु मन्दिर, शिवा कालोनी के सभी आचार्य – आचार्या बन्धु – भगिनी, पूर्व एवं वर्तमान छात्र भैया तथा अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।