Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

चित्रांश क्लब ने बापू-शास्त्री को किया नमन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयन्ती अवसर पर चित्रांश क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव के संयोजन में दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया गया। क्लब अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि देश को आजाद कराने में बापू-शास्त्री का सर्वाधिक योगदान है। प्रधानमंत्री के रूप में कठिन समय में लाल बहादुर शास्त्री ने देश को संकटों से उबारा, ऐसे महापुरूषों से युवा पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिये।
बापू-शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में चित्रांश क्लब के अश्विनी श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, मो. इस्माइल, रवि श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, दुर्गेश विश्वकर्मा, विनय चौधरी, डा. अरविन्द चौधरी, विनय प्रताप, पंकज गोस्वामी आदि शामिल रहे।