Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

गनेशपुर नगर पंचायत में चला स्वच्छता अभियान, किया मास्क का वितरण

स्वच्छता सबकी सामूहिक जिम्मेदारी- आशीष कुमार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बापू-शास्त्री जयंती अवसर पर शनिवार को  भारतीय जनता पार्टी आर्थिक  प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में गनेशपुर नगर पंचायत के चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में रोटरी क्लब मिड टाउन की ओर से बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के पकड़ी हृदयी गांव के प्राथमिक विद्यालय में 150 लोगोें में कोरोना से बचाव हेतु मास्क वितरण के साथ ही विद्यालय को पल्स आक्सीमीटर भेंट किया गया।
गनेशपुर चौक पर हाथो में झाडू, फावडा लिये लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि नगरों की साफ सफाई सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी संजय राव, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र जायसवाल, शक्ति केन्द्र प्रभारी राजनाथ श्रीवास्तव ‘राजन’, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष रियाजुलहसन, जिला कार्य समिति सदस्य अरविन्द श्रीवास्तव, प्रिंस उपाध्याय, दुर्गेश चौबे, प्रकाश निषाद, अभिषेक मिश्र, मनीष चौधरी, शुभम उपाध्याय, अनूप श्रीवास्तव, प्रेम यादव, दुर्गा यादव, भूपेन्द्र चौबे आदि शामिल रहे।
पकड़ी हृदयी गांव के प्राथमिक विद्यालय में 150 लोगोें में कोरोना से बचाव हेतु मास्क वितरण करते हुये भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि साझा प्रयास और सबके सहयोग से ही कोरोना से मुक्ति मिलेगी। उन्होने केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रेमचन्द्र उपाध्याय, गोरखनाथ उपाध्याय, रमेश चन्द्र, दीनानाथ, चर्तुभुज के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे।