आगामी रबी फसल की तैयारी के संबंध में वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आगामी रबी फसल की तैयारी के संबंध में वीडियो कान्फ्रेन्सिग के माध्यम से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता एपीसी आलोक सिन्हा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय से बीज, खाद, दवाएं, यंत्र उपलब्ध करायें। गोष्ठी में लखनऊ से निदेशक कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता ने विभागीय योजनाओं के बारे में किसानों को बताया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मण्डलायुक्त गोविन्द राजू एन एस की अध्यक्षता में कृषि एवं सम्बन्धित विभागों के मण्डल स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। रबी सीजन में उगाई जाने वाली फसलों में गेहूॅ सरसों, चना, मटर, मसूर, मक्का, औद्यानिक फसलेंं, मछली पालन, पशुपालन के सम्बन्ध में लखनऊ से कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि एवं संबन्धित विभागों के संदर्भ में किसानों से सम्बन्धित तकनीकी बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, संयुक्त कृषि निदेशक अनिल कुमार तिवारी, उपनिदेशक कृषि रामवचन राम, मनीष कुमार सिंह, सुधाकर चक्रवर्ती, हरेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र यादव, संदीप वर्मा, आरपी सिंह, अशोक कुमार गुप्त, संत लाल, अतुल कुमार सिंह, राजेश कुमार, बृजेश कुमार गुप्त तथा प्रगतिशील किसान रामपूजन चौधरी, पशुपालक वंदना चौधरी व अन्य उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन